बचपन धरा पर ईश्वर का सुंदर वरदान है,
हर मासूम चेहरे में बसता नया जहान है।
नन्हे-नन्हे कदमों में छिपी अनंत उड़ान है,
बंद आँखों में पलते बड़े-बड़े अरमान हैं।
कभी चाँद को मुट्ठी में भरने की ज़िद पाले,
कभी तारों से बतियाने के अनूठे ख़्वाब निराले।
इनकी हँसी से महकती सुबह की पहली किरण,
इनकी बातों से है दुनिया के हर आँगन मे उजाले।
कोमल हाथों में कभी औज़ार न थमाएँ,
ज्ञान की किताबों से हर दिशा की राह सजाएँ।
कोई भूखा न सोए गरीबी की छाँव में,
हर मन में प्रेम खिले, वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव में।
मत बाँटो इन मासूमों को मज़हब और जातों में,
मत उलझाओ इन्हें सियासत की नफ़रत भरी बातों में।
इन्हें प्यार की पावन भाषा सीखने-सिखाने दो,
जीने दो इन्हें प्रेम और भाईचारे के जज़्बातों में।
इनकी हँसी को बचाए रखना ही हमारी जीत है,
हर बच्चे का बचपन खुशियों के सबसे करीब है।
ये कोरे काग़ज़ नहीं, संभावनाओं का संसार हैं,
यही आज की सुंदर उम्मीद और कल का आधार हैं।
Happy Children's Day to all ♥️

No comments:
Post a Comment