Tuesday, April 6, 2021

दो गज दूरी....

हक मे हवायें चल नहीं रहीं 
प्रकृति भी रुख रही बदल 
फैल रहा रिपु अंजान अनिल संग 
घर से तू ना बाहर निकल 

कर पालन हर मापदंड का
जिसे सरकारों ने किया है तय 
बना लो दूरियां दरमियाँ कुछ दिन 
पास आने से संक्रमण का है भय 

पहनो मास्क रखो सफाई भी 
हाथों को भी नित तुम साफ़ करो
Sanitizer का करके इस्तेमाल
संदेह और भय का त्याग करो 

अपना और अपनों का जीवन
जिद्द मे आकर ना क्षय करो
एकांत या देहांत तुम्हें क्या चाहिए 
ये खुद तुम ही अब तय करो

करके अपने ज़ज्बात पे काबू 
रख दो दो गज की दूरी 
अगर बचना है इस महामारी से 
तो मास्क पहनना है जरूरी |
                              (हैरी) 

16 comments:

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 7 अप्रैल 2021 को साझा की गयी है.............. पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
  2. सावधान करने वाली पोस्ट ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. एक छोटा सा प्रयास है Mam 🙏

      Delete
  3. सही कहा आपने.. जागरूक करता सृजन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सहारना के लिया आभार 🙏

      Delete
  4. बहुत बढ़िया हरीश जी | यही सच है आज को जिसे मानना और अपनाना दोनों जरूरी है | लिखते रहिये | हार्दिक शुभकामनाएं|

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार हौसला अफजाई के लिए 🙏

      Delete