देश में निष्कलुष और निष्पक्ष राज सबको चाहिए,
जो सत्तर बरस न मिल सका, वह आज सबको चाहिए।
कैसी दोहरी मानसिकता लेकर जी रहे हैं लोग,
नफ़रत का ज़हर बाँटकर सभ्य समाज सबको चाहिए।
क्यों नहीं पूछता कोई उनसे सवाल आज भी,
जिनके हाथों डगमगाई वर्षों ढाल समाज की।
आज जब हिन्दू हित की बात ज़ुबाँ पर आ रही,
फिर क्यों बढ़ रही है कुछ लोगों की नाराज़गी?
अपनी ही धरती पर भी अत्याचारों का दौर रहा,
जज़िया का बोझ, भय का साया, कितना कुछ और रहा।
जब मंदिरों पर वार हुए, आस्था भी लहूलुहान हुई,
इतिहास की कितनी पीड़ाओं पर सन्नाटा घोर रहा।
जो लूटने आए थे, वे लुटेरे लौट गए,
घर के विश्वासघातियों से कितने अपने टूट गए।
इतिहास के कुछ पन्नों ने उन्हें दोषी ठहराया, मगर
उनके घिनौने कृत्यों के कितने अध्याय फिर भी छूट गए।
कैद हुए पिता, भाई से भाई का भी रक्त बहा,
सत्ता की अंधी पिपासा में मानवता का शीश झुका।
मंदिर रोए, बस्तियाँ जलीं, जन-जन ने संताप सहा,
फिर भी उन ज़ालिमों का अत्याचार न एक पल रुका।
सब ही दगाबाज़ थे, फिर सबको सब पर संशय हुआ,
विलास और विश्वासघात में उनका अंत तय हुआ।
जब मानवता कराह उठी सत्ता के अंधे जुनून में,
तब भारत के नव-सूर्य सम्राट चन्द्रगुप्त का उदय हुआ।
शिवाजी, महाराणा, पृथ्वीराज का फिर गुणगान होगा,
लुटेरों का नहीं, अब वीरों का ही सम्मान होगा।
गोरा-बादल की अमर गाथा जन-जन तक पहुँचाई जाएगी,
बलिदानों की गौरवगाथा से नई पीढ़ी का निर्माण होगा।
भीड़ की हर हिंसा गलत है, हर निर्दोष की पीड़ा समान है।
कश्मीरी हिन्दुओं का दुःख फिर क्यों अनजाना जहान है?
इतिहास न आधा पढ़ा जाए, न सच दबाने की हो कोशिश,
झूठ चाहे जितना सज जाए, सच से परिचित हर इंसान है।
जब सह रहा था सितम हिन्दू, सबकी आँखें बंद थीं,
उसकी पीड़ा पर न जाने क्यों सबकी ज़ुबान भी मंद थी।
मॉब लिंचिंग की बात होती है, कश्मीरी हिन्दुओं पर क्यों नहीं?
बस यही दोहरापन तुम्हारा, हमको वर्षों से पसंद नहीं।
राष्ट्र नहीं बनता केवल सत्ता, धर्म या नारों से,
राष्ट्र बनता है सत्य, साहस, त्याग और संस्कारों से।
कोई कितना भी महिमामंडन कर ले इश्तिहारों में,
सच कभी छिप नहीं सकता, ईमानदार पत्रकारों से।


जब जब धर्म और जाति की बात होती है तब खतरे में कोई धर्म नहीं बल्कि
ReplyDeleteइंसानियत होती है, हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई होने से पहले हम सब इंसान है ये बात हर कोई अगर याद रखे तो ना कश्मीर के मासूम पंडितों की हत्या होती और न ही धर्म के नाम और .......! हर किसी के अपने अपने विचार और सोच होती है! पर मेरी नज़र में हम किसी भी धर्म के होने से पहले एक इंसान है! और इससे अधिक कुछ और होना भी नहीं चाहिए!
आपके विचारों का सम्मान करता हूँ। निस्संदेह, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय का हो, निंदनीय है।
Deleteमेरी कविता का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय के प्रति घृणा फैलाना नहीं, बल्कि इतिहास के उन पक्षों और पीड़ाओं की ओर ध्यान दिलाना है, जिन्हें मेरी दृष्टि में पर्याप्त स्थान नहीं मिला। यदि हम वास्तव में इंसानियत की बात करते हैं, तो हर पीड़ित के दर्द को समान संवेदना के साथ स्वीकार करना भी उतना ही आवश्यक है।
विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन संवाद और परस्पर सम्मान बने रहना चाहिए। आपके विचार साझा करने के लिए धन्यवाद।
आपकी यह कविता बहुत ही भावुक और तीखे सवाल खड़े करती है। इसमें अतीत के दर्द, अन्याय और इतिहास की सच्चाइयों को उजागर करते हुए यह दिखाया गया है कि कैसे सदियों से हिन्दू समाज ने कष्ट सहे हैं। साथ ही आपने वर्तमान समय की दोहरी सोच और स्वार्थी राजनीति पर भी सीधा प्रहार है।
ReplyDeleteआपके शब्दों और कविता को इतने ध्यान से पढ़ने के लिए हृदय से धन्यवाद। मेरा उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य फैलाना नहीं, बल्कि इतिहास के उन पक्षों और पीड़ाओं पर विचार करने का आग्रह करना है, जिन्हें अक्सर अलग-अलग दृष्टिकोणों से देखा जाता है।
Deleteयदि यह कविता पाठकों को इतिहास, सत्य और मानवीय संवेदना पर शांतिपूर्वक विचार करने के लिए प्रेरित करती है, तो मैं अपनी लेखनी को सार्थक मानूँगा। आपके स्नेह और प्रोत्साहन के लिए पुनः धन्यवाद।