Saturday, October 10, 2026

किसे आवाज़ देता...



किसे आवाज़ देता तुम बताओ.......? 

मेरी नैया मेरे साहिल से किनारा कर गई थी,
मेरे सपनों की दुनिया महामारी से गुजर गई थी।
कई अपनों ने छुरा घोंप दिया था पीठ पर मेरे,
कई लोगों की इंसानियत तड़पकर मर गई थी।

कहीं जालसाज़ी ने मेरे रिश्तों में घर किया था,
कई मेरे सपनों ने गरीबी में गुजर-बसर किया था।
तुम्हीं बताओ, किसके दर पे जाता, किसे पुकारता,
मेरा साया ही मेरे ख़्वाबों की दुनिया तबाह कर गया था।

कहीं संबंधों में नाराज़गी की अग्नि सुलग रही थी,
कभी मेरी ही साँसें बोझिल होकर थक रही थीं।
मेरी कलम भी बुरी बन गई थी सच्चाई लिख-लिखकर,
किसी की रचना चापलूसी के पन्नों से महक रही थी।

किसे दुखड़े सुनाता और किसे गले लगाता,
हम दोनों का ही मन एक-दूजे से भर गया था।
कहाँ चादर चढ़ाता और कहाँ धागे मैं बाँधता,
अपनी परेशानियों को लेकर मैं भटक दर-दर गया था।

किसे कहता, मेरी किश्ती को डूबने से बचा लो,
मैं बिगड़ी क़िस्मत और नौका लिए उतर समंदर गया था।
पकड़नी थी मुझे खोई रफ्तार और बिखरे सपने,
जिसे मेरी लापरवाही ही निगल बन भंवर गई थी। 

किसे आवाज़ देता, तुम बताओ...? 




10 comments:

  1. नय्या नहीं नैया | सुंदर |

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया गुरुजी 🙏

      Delete
  2.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में रविवार 11 अक्तूबर, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार महोदय 🙏

      Delete
  3. सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  4. गहरी पंक्तिया !

    ReplyDelete
  5. مقال رائع ومفيد جدا أحسنت في طرح الموضوع بطريقة سلسة ومنظمة تجذب القارئ وتوفر له معلومات قيمة ومباشرة تابعنا ايضاء وستفيد من اعمالنا :

    شركة مكافحة النمل الابيض بالخبر

    شركة مكافحة النمل الابيض جدة

    شركة مكافحة حشرات بالخفجي

    ReplyDelete
    Replies
    1. مقال رائع ومفيد جدا، شكراً جزيلاً على كلماتكم الطيبة. يسعدني أن المحتوى قد نال إعجابكم، وأتمنى لكم دوام النجاح والتوفيق.

      Delete