कुछ ज़ख्म कभी भरते ही नहीं,
कुछ लोग वफा करते ही नहीं।
अब रोज़ तानों के बीच खड़ा हूँ,
तारीफ़ों के फूल होंठों से झरते ही नहीं।
अब बिखर गए हैं सारे रिश्ते,
पहले जैसे सँवरते ही नहीं।
जिनके पसीने से हाथ-पैर फूल जाते थे,
वो ख़ून देखकर भी अब डरते ही नहीं।
इतनी कटुता आ गई है संबंधों में,
अब अपराध करके भी बिखरते ही नहीं।
एक दौर में लोग आत्मग्लानि में डूब जाते थे,
अब घिनौने कर्मों में डूबकर भी मरते ही नहीं।
क्या दौर आया है, ख़ुद माली ही
बगिया को पानी से भरते ही नहीं।
अब राम-रहीम कभी एक राह से,
चाहकर भी गुज़रते ही नहीं।
जब सूख चुका हो पानी जड़ों का,
तब फल टहनियों पर ठहरते ही नहीं।
जिस औलाद ने देखा हो तिरस्कार बुज़ुर्गों का,
वो माँ-बाप की इज़्ज़त फिर करते ही नहीं।
जाओ कहीं भी, मत भूलो अपनों को,
वृद्धाश्रमों में घर बस्ते ही नहीं हैं।
जिन्होंने रुलाई हों बूढ़ी आँखों को कभी,
फिर वो जीवन भर कभी हँसते ही नहीं हैं।
दौलत से खरीद लोगे हर सुख ज़माने का,
माँ-बाप के साए बाज़ारों में मिलते ही नहीं हैं।
संबंधों की मिट्टी जब बंजर हो जाए,
फिर प्रेम के फूल चाहकर भी खिलते ही नहीं हैं।

Bahut sundar kavita
ReplyDeleteशुक्रिया
DeleteBhaut khub...
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteसुंदर
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार गुरुजी 🙏
Deleteसुन्दर सृजन ।
ReplyDeleteशुक्रिया
DeleteBahut sundar rachna
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteदौलत से खरीद लोगे हर सुख ज़माने का,
ReplyDeleteमाँ-बाप के साए बाज़ारों में मिलते ही नहीं हैं।
सत्य कथन, सुंदर रचना
बहुत बहुत आभार
Deleteआपकी कविता आज के बदलते रिश्तों और समाज की कड़वी सच्चाई को बहुत मार्मिक ढंग से सामने रखती है। हर पंक्ति दिल को छूती है और हमें अपने व्यवहार पर सोचने के लिए मजबूर करती है। बहरहाल, मेरा यहाँ आने का एक कारण और भी है। हम लोग मुंशी प्रेमचंद जी की आगामी पुण्यतिथी ३१ जुलाई २०२६ के अवसर पर प्रेमचंद महोत्सव के अंतर्गत "५० दिनों में ५० कहानियाँ" बनाने, सुनाने (और जुटाने की भी!) की ओर प्रयासरत है. अगर आपकी रूचि हो तो इस अभियान में आपका सहर्ष स्वागत है.
ReplyDeleteअधिक जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी - HindiDiscussionForum dot com
धन्यवाद!
बहुत बहुत आभार महोदय
Deleteबहुत खूब ... हर छंद में कमाल के सच की अभिव्यक्ति ...
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार महोदय 🙏
Deleteजीवन के यथार्थ से परिचय कराती सशक्त लेखनी
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार
Delete