हवा से दोस्ती है उसकी,
कलियों से गुफ़्तगू करती है,
शेरनी-सी छवि समेटे हुए,
पर चूहे से भी डरती है।
वाचाल है—सब कह जाती है,
बातें मन में टिकती कहाँ,
खुद ही अपनी खिल्ली उड़ाती,
और हँसती जी भर यहाँ।
अभी तो दुनिया देखी भर है,
फिर भी अनुभव गहरा-तमाम,
कर्मों में लगभग परिपूर्ण,
बातों से लगती है नादान।
भीड़ भरे इस समाज में वो
अपना वजूद बचाती है,
रिवाज़ों के भारी पत्थर से
हर रोज़ खुद को उठाती है।
नाज़ुक-सी है, पर भीतर से
लोहा बनकर जीती है,
टूटे ख्वाबों की किरचों से
फिर अपनी राहें सीती है।
उसकी हँसी में सुकून भी है,
और एक खामोश सवाल भी—
क्यों हर लड़की के हिस्से में
आता है इतना जंजाल भी?
फिर भी हर सुबह उठकर वो
उम्मीद की लौ जलाती है,
अपने छोटे-से आँगन में
पूरा आसमाँ सजाती है।
जुड़ रहा जीवन में उसके,
है एक नया अध्याय आज,
परेशानी में भी हँसा दे सबको,
वो खुशियों की सजीव आवाज़।
दुआ है बस इतना रब से—
उसकी राहें आसान रहें,
वो जैसी है, वैसी ही रहकर
हर दिल की पहचान रहें।
खुशियाँ मिलें उसे अपार,
घर-आँगन में उजियाली हो,
सपने सारे सच हो जाएँ,
वो परिवार की अंशुमाली हो।
Wednesday, February 21, 2024
पर चूहे से भी डरती है..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


सुन्दर
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार गुरुजी 🙏
Deleteखुशियाँ मिले तमाम उसको
ReplyDeleteघर परिवार मे भी खुशहाली हो
सपने उसके हो सब पूरे
वो परिवार की अंशुमाली हो ||
भगवान आपकी दुआ कुबूल खरें
बहुत सुन्दर सृजन उस सुन्दरतम के लिए।
शुक्रिया 🙏
DeleteBahut sundar panktiyan, 💗💗💗
ReplyDeleteThank you so much
Deleteदुआएँ दिल की कुबूल हों।
ReplyDeleteहर खुशी उसके पाँव की धूल हो
-----
बहुत सुंदर भावपूर्ण रचना।
सादर।
शुक्रिया
Deleteसुंदर भावाभिव्यक्ति ।
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteजिन्दगी का ये नया अध्याय तमाम खुशियाँ लेकर आए ...
ReplyDeleteलाजवाब रचना
आपको पहली बार पढ़ा.
पधारें - तुम हो तो हूँ
धन्यवाद
Deleteलाजवाब है वो! बहुत सुंदर!!!
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteभावपूर्ण प्रार्थना अवश्य स्वीकार होगी
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteबेहतरीन, अद्भुद लेखन
ReplyDeleteधन्यावाद
Deleteबहुत सुंदर रचना
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteसुन्दर रचना
ReplyDeleteशुक्रिया
Deleteबहुत सुंदर रचना
ReplyDeleteबधाई
धन्यवाद
Deleteक्या बात है, लाजवाब रचना।
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार 🙏
DeleteBhut sundar ✨✨
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteअतिसुंदर ❤️🥰
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार 🙏
ReplyDeleteNice creativity 🌟✨
ReplyDeleteThank you so much
Delete